फेसबुक पर समाचारों का प्रस्तुतीकरण और युवाओं उसके प्रभाव का अध्ययन

Authors

  • KESHAV PATEL Research Scholar, Mahatma Gandhi Chitrakoot Gramodya University, Chitrakoot.
  • VIRENDRA KUMAR VYAS Associate Professor, Mahatma Gandhi Chitrakoot Gramodya University, Chitrakoot.

Abstract

बढ़ते विज्ञान और तकनीकी विकास ने मानव जीवन के हर क्षेत्र को प्रभावित किया है। इंटरनेट और कम्प्यूटर के युग में जानकारी से लेकर सुविधाओं तक का सफर घर बैठे ही तय किया जा सकता है। जहां संचार माध्यमों के विकास ने नयी ऊंचाइयों को स्पर्श किया वहाँ ब्लागिंग और सोशल मीडिया ने विचारों के आदान प्रदान के नए आयाम खोल दिये। ऐसे समय में फेसबुक एक प्रसिद्ध सोशल मीडिया साइट के रूप में वर्तमान समय में हमारे सामने हैं। जिसने बहुत ही तेजी से युवाओं के बीच अपनी एक खास जगह बनाई है। फेसबुक का प्रयोग विभिन्न प्रकार के समाचारों और विचारों के आदान-प्रदान के लिए तो किया ही जाता है, इसे समकालीन संदर्भ में सामाजिक बदलाव का प्रतिबिंब भी कहा जा सकता है। फेसबुक अब सिर्फ मनोरंजन का साधन मात्र नहीं रह गया है, बल्कि युवाओं के बीच समाचार प्राप्त करने का एक स्त्रोत भी बन गया है। युवाओं द्वारा समाचारों की प्राप्ति के लिए फेसबुक का प्रयोग उनकी आदत बन गया है। प्रस्तुत शोध पत्र में युवाओं की समाचारों को प्राप्त करने की इन्हीं आदतों, समाचारों के विविध स्वरूप और उनके प्रभाव का अध्ययन किया गया है।

Downloads

Published

2019-01-01

How to Cite

PATEL, K. ., & VYAS, V. K. . (2019). फेसबुक पर समाचारों का प्रस्तुतीकरण और युवाओं उसके प्रभाव का अध्ययन. Sameeksha Global [ISSN: 2581-401X], 3(1). Retrieved from https://stm.eurekajournals.com/index.php/Sameeksha/article/view/1077

Issue

Section

##section.default.title##