आर्थिक विकास पर आधुनिकीकरण का प्रभाव

Authors

  • डॉ0 जनार्दन प्रसाद सिंह

Abstract

आधुनिकीकरण एक व्यापक अवधारणा है। इसका संबंध अर्थव्यवस्था में सतत् और लगातार होने वाले परिवर्तनों से है। इस प्रकार आधुनिकीकरण प्रक्रियात्मक अवधारणा का बोध कराता है। इसका क्षेत्र अत्यन्त ही व्यापक है। यद्यपि विभिन्न विद्वानों एवं लेखकों द्वारा आधुनिकीकरण को परिभाषित करने का प्रयास किया गया है लेकिन आधुनिकीकरण के क्षेत्र की व्यापकता के कारण इसे परिभाषा की सीमा में बांधना पर्याप्त नहीं होगा। फिर भी कुछ विद्वानों ने सकारात्मक रूप में प्रभावित करने वाली सतत् प्रक्रिया को आधुनिकीकरण का नाम दिया है। बैंनडिक्स ब्रिटेन की औद्योगिक क्रान्ति और फ्रांस की राज्य क्रांति के दौरान वहाँ के परम्परागत समाजों में होने वाले सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं शैक्षिक परिवर्तनों के लिए आधुनिकीकरण जैसे शब्दावली का प्रयोग करते हैं। आइजनस्टैड ने आधुनिकीकरण को इस प्रकार परिभाषित किया है ‘‘ऐतिहासिक दृष्टि से आधुनिकीकरण उस प्रकार की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक व्यवस्थाओं की ओर परिवर्तन की प्रक्रिया है जो 17वीं से 19वीं शताब्दी तक पश्चिमी यूरोप तथा उत्तरी अमेरिका में और 20वीं शताब्दी तक दक्षिणी अमेरिका, एशियाई व अफ्रीकी देशों में विकसित हुई।’’ एलाटास आधुनिकीकरण को संतोषजनक जीवन से संबंध स्थापित करते है। उनके अनुसार ‘‘आधुनिकीकरण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा सम्बद्ध समाज में अधिक अच्छे एवं सतोषजनक जीवन के अंतिम लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से आधुनिक ज्ञान को पहुँचाया जाता है।’’ पई ने आधुनिकीकरण को ‘‘व्यक्ति एवं समाज अनुसंधानात्मक एवं अविष्कारशील व्यक्तित्व का विकास माना है जो तकनीकि तथा मशीनों के प्रयोग में निहित होता है तथा नए प्रकार के सामाजिक संबंधों को प्रेरित करता है।’’

Downloads

Published

2025-01-30

How to Cite

सिंह ड. ज. प. . (2025). आर्थिक विकास पर आधुनिकीकरण का प्रभाव. Sameeksha Global [ISSN: 2581-401X], 9(1 (Jan-Jun). Retrieved from https://stm.eurekajournals.com/index.php/Sameeksha/article/view/941