उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि का पारिवारिक पृष्ठभूमि के संदर्भ में अध्ययन

Authors

  • ङा0 रिया तिवारी
  • पूनम शर्मा

Abstract

पारिवारिक पृष्ठभूमि मुख्य रूप से बालकों के शैक्षिक उपलब्धि को प्रभावित करता है। अगर पारिवारिक पृष्ठभूमि को आधार बनाकर शिक्षा प्रदान की जाये, तो इससे बच्चों की शैक्षिक अभिरुचि के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का निर्माण होता है। प्रस्तुत शोध अध्ययन में ‘माध्यममिक स्तर पर अध्ययनरत विद्यार्थियों के पारिवारिक पृष्ठभूमि के आधार पर उनकी शैक्षिक उपलब्धि का अध्ययन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के निवास स्थान, अभिभावकों की आय, परिवार का आकार, अभिभावकों का व्यवसाय आदि के आधार पर शैक्षिक उपलब्धि का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है।

प्रस्तुत अध्ययन में वर्णनात्मक शोध की सर्वेक्षणात्मक विधि का प्रयोग किया गया है। अध्ययन में प्रतिदर्श के रूप में हल्द्वानी शहर एवं ग्रामीण परिवेश के सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 120 विद्यार्थियों (छात्र एवं छात्रायें) को चयनित किया गया है। यहाँ प्रतिदर्श स्तरीय यादृच्छिक प्रतिदर्शन विधि का प्रयोग किया गया है। शोधार्थी के द्वारा पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित प्रपत्र का निर्माण किया गया। शोध अध्ययन में आँकड़ों के विश्लेषण हेतु टी-अनुपात सांख्यिकी विधि का प्रयोग किया गया है। प्रस्तुत अध्ययन के परिणामों से ज्ञात होता है कि विभिन्न पारिवारिक पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि में सार्थक अन्तर है।

Downloads

Published

2025-01-30

How to Cite

तिवारी ङ. र. ., & शर्मा प. . (2025). उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि का पारिवारिक पृष्ठभूमि के संदर्भ में अध्ययन. Sameeksha Global [ISSN: 2581-401X], 9(1 (Jan-Jun). Retrieved from https://stm.eurekajournals.com/index.php/Sameeksha/article/view/948