राजस्थान में सांस्कृतिक पर्यटन और वस्त्राकर्षण

Authors

  • स्वर्णलता सिंह सह आचार्य-गृह विज्ञान, संत सुन्दरदास राजकीय, महिला महाविद्यालय, दौसा (राज.)

Abstract

भारतीय संस्कृति, का रहन-सहन, पहनावा, परम्पराएँ एवं ऐतिहासिक स्थल हमेशा से विदेशी पर्यटकों को लुभाते रहे हैं। ऐसे में पर्याप्त संख्या में देशी-विदेशी पर्यटकों की आगमन से पर्यटन भारत का एक बड़ा सेवा उद्योग बनकर उभरा है। इसका योगदान देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 6.23 प्रतिशत है एवं कुल रोजगार में 8.78 प्रतिशत। गौरतलब है कि भारत में हर वर्ष 50 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक आते हैं तथा 50 लाख से अधिक घरेलू पर्यटक भी पर्यटन करते हैं। तमिलनाडू को देखने के लिए प्रतिवर्ष 30 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक भारत आते हैं। दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडू भारत में सर्वाधिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने वाला राज्य है। गोवा, मुम्बई, राजस्थान, केरल, हिमाचल एवं जम्मू-कश्मीर आदि भी पर्यटन की दृष्टि से भारत के अग्रणी राज्यों में शुमार है। भारत में यदि पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिला है, तो इसका श्रेय पर्यटन मन्त्रालय को जाता है।

Downloads

Published

2025-01-30

How to Cite

सिंह स. . (2025). राजस्थान में सांस्कृतिक पर्यटन और वस्त्राकर्षण. Sameeksha Global [ISSN: 2581-401X], 9(1 (Jan-Jun). Retrieved from https://stm.eurekajournals.com/index.php/Sameeksha/article/view/949